Aman Gupta Net Worth 2024

Aman Gupta Net Worth 2024, Age, Wife, Education, Share in boAt in Hindi

Aman Gupta net worth 2024: शो शार्क टैंक इंडिया के जज अमन गुप्ता को कौन नहीं जानता हैं। अमन गुप्ता एक मशहूर बिजनेसमैन, बोर्ड कंपनी के सह संस्थापक एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) है। अमन गुप्ता इंडिया के बहुत बड़े एवं जाने माने इंटरप्रेन्योर है।

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम Aman Gupta Net Worth 2024, Age, Wife, Education एवं Share in boAt आदि के बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे।

Aman Gupta Biography

नामअमन गुप्ता
जन्म दिन4 मार्च 1982
उम्र41 वर्ष (2024 के अनुसार)
धर्महिंदू
निवास स्थाननई दिल्ली
पिता का नामनीरज गुप्ता
माता का नामज्योति गुप्ता
भाई का नामअनमोल गुप्ता
शादीशुदाहां
पति/पत्नी का नामप्रिया डागरी
बच्चों की संख्यादो (2)
बेटियों के नाममिया गुप्ता और अदा गुप्ता

Famliy 

अमन गुप्ता का जन्म 4 मार्च 1982 में देश की राजधानी नई दिल्ली के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। अमन गुप्ता के पिता का नाम नीरज गुप्ता है जो एडवांस मीडिया के निर्देशक हैं एवं उनकी मां का नाम ज्योति गुप्ता है जो एक हाउसवाइफ है। अमन गुप्ता के एक बड़े भाई भी है जिनका नाम अनमोल गुप्ता है। अमन गुप्ता शादीशुदा है उनकी शादी प्रिया डागर से 2008 में हुई है। अमन गुप्ता और प्रिया गुप्ता की दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों का नाम मिया गुप्ता और अदा गुप्ता है।

Aman Gupta Net Worth 2024
Aman Gupta Net Worth 2024 (Source-Insta)

Education

अमन गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आरके पुरम दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली से ही प्राप्त किया हैं। इसके पश्चात अमन ने 1998 में ग्रेजुएशन किया और शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद अमन ने द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से सीए की डिग्री प्राप्त की और अमन भारत के सबसे कम उम्र के CA बन गए। फिर उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ़ बिजनेस से फाइनेंस और में स्ट्रेटेजी में एमबीए किया।

Career

  • अमन गुप्ता ने अपने करियर के शुरुआत में KPMG के साथ एक कार्यकारी सलाहकार के रूप में कार्य किया।
  • अमन गुप्ता ने 2003 से 2005 तक सिटी बैंक के सहायक निर्देशक के पद मैं कार्य किया।
  • इसके पश्चात उन्होंने एडवांस्ड टेलीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। इस कंपनी में अमन गुप्ता 2005 से 2010 तक सीईओ रहे।
  • अमन ने मार्च 2012 से दिसंबर 2013 तक सैमसंग, हरमन इंटरनेशनल के साथ भारत के सेल्स डायरेक्टर के रूप में काम किया।
  • अमन गुप्ता ने अप्रैल 2014 में इमेजिन मार्केटिंग की स्थापना की।
  • अमन ने इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के D2C बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम किया।
  • इसके प्रसाद अमन गुप्ता ने समीर मेहता के साथ मिलकर जनवरी 2016 में boAt की की और वर्तमान में अमन इसके CMO हैं।

boAt कंपनी की स्थापना

अमन गुप्ता ने अपने सपने की ओर 2016 में एक नया कदम उठाया और समीर मेहता के साथ मिलकर बोट boAt की स्थापना की। अमन गुप्ता अभी के समय में बोट के CMO (Chief Marketing Officer) हैं। boAt इंडिया की एक लीडिंग ऑडियो कंपनी है जो नए फैशनेबल ऑडियो प्रोडक्ट का बिजनेस करती है।

Aman Gupta Net Worth 2024
Aman Gupta Net Worth 2024

शुरुआत के 2 साल कंपनी ने इयरफोन, हेडफोन, स्पीकर, ट्रेवल चार्जर को बेचा। यह कंपनी इंडिया में तेजी से यूथ के बीच अपनी जगह बना रही है। बोट वायरलेस इयरबड्स, वायर्ड हेडफोन, वायरलेस स्पीकर, होम ऑडियो, स्मार्ट वॉच और मोबाइल फोन एक्सेसरीज जैसे ऑडियो बेस्ड कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को डिजाइन करती है और इस कंपनी ने बहुत ही कम समय में अपनी बहुत बड़ी पहचान बनाई है।

boAt कंपनी की इनकम

कंपनी की आय 2017 की 27 करोड रुपए से बढ़कर 2018 में 108 करोड़ रुपए हो गयी थी। अभी कंपनी प्रतिदिन 6000 से अधिक प्रोडक्ट बेच देती है। साल 2020 में कंपनी का राजस्व 500 करोड रुपए को पार कर गई थी, 2019 की तुलना में साल 2020 में 108.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साल 2019 में boAt कंपनी ने 108 करोड रुपए का कारोबार किया था।

जानकारी के अनुसार कंपनी के पास अब 5000 दुकान और 20 वितरक हैं। कंपनी के पास 20 मिलियन भारतीय ग्राहक आधार है, कंपनी की आय का लगभग 80% अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से आता है। सैमसंग और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियों को टक्कर देकर boAt भारत में पांचवी सबसे बड़ी consumer electronics products कंपनी के रूप में उभरा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार boAt कंपनी ने साल 2021 में 78 करोड रुपए का बिजनेस किया था देखा जाए तो boAt कंपनी की कुल नेट वर्थ 1500 करोड रुपए के आसपास हैं।

DNA की एक रिपोर्ट के अनुसार, boAt का सही मूल्यांकन लगभग 9800 करोड़ है। कंपनी की शुरुआत 2016 में हुई थी और दो साल में इसका टर्नओवर 100 करोड़ रहा।

Share in boAt

अमन गुप्ता के पास boAt में 28.1% हिस्सेदारी है, जबकि उनके साथी, एक अन्य सह-संस्थापक समीर मेहता के पास भी 28.1% की हिस्सेदारी है।

A Successful Investor

अमन गुप्ता ने शार्क टैंक में जज बनने से पहले ही कई छोटी-बड़ी कंपनियों में निवेश किया है। उनके निवेशों से उन्हें अच्छा रिटर्न मिला है और उन्होंने अपनी पूंजी को बढ़ाने का प्रयास किया है। जब वे शार्क टैंक के जज बने, तो भी उन्होंने नए विभिन्न कंपनियों में निवेश किया है। उनके निवेशों से कई कंपनियाँ अच्छे प्रदर्शन किया हैं, जिससे उनका नाम निवेशकों के बीच मशहूर हो गया है।

अमन गुप्ता ने कई कंपनियों में निवेश किया है, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:

  • Shiprocket
  • 10 Club
  • Bummer
  • Skippi Ice Pops
  • The Reenal Project
  • WickedGud
  • Anveshan

Awards 

पुरस्कारसाल
बिज़नेसवर्ल्ड यंग इंटरप्रेन्योर वर्ल्ड पुरस्कार2019
सुपर 30 सीएमओ पुरस्कार2020
“वर्ल्डस टॉप 5 वियरेबल ब्रांड” का शीर्षक प्राप्त हुआ2020 और 2021
लोकमत (Lokmat) मोस्ट स्टाइलिश इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार2021

Aman Gupta Net Worth 2024

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमन गुप्ता की कुल Net Worth 95 मिलियन है। जानकारी के अनुसार साल 2022 में अमन गुप्ता की नेटवर्क लगभग 300 करोड़ रुपए बताई गई थी एवं वर्ष 2024 में लगभग 720 करोड़ है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति की जानकारी अलग-अलग मिलती है।

मेकब्लॉगिंग नाम के एक बिज़नेस ब्लॉग से पता चलता है कि boAt के सह-संस्थापक की वार्षिक आय लगभग 66 करोड़ है। उन्होंने शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीज़न में 100 करोड़ से अधिक का निवेश किया।

सीजन 3 में अमन गुप्ता कितना करेंगे निवेश? यह जानने एवं इसी तरह की और भी इंटरेस्टिंग स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।

अमन गुप्ता की नेट वर्थ कितनी है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमन गुप्ता की नेटवर्थ 720 करोड़ रूपये के आसपास है।

अमन गुप्ता की boAt कंपनी में कितनी हिस्सेदारी है?

अमन गुप्ता के पास boAt में 28.1% हिस्सेदारी है

अमन गुप्ता की उम्र कितनी है?

साल 2024 के अनुसार अमन गुप्ता की उम्र 41 वर्ष है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *